शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के अध्यक्ष बने सरबजीत सिंह झिंजर

चंडीगढ़, 8 जून- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जिला फतेहगढ़ साहिब के एक साधारण किसान परिवार के गतिशील, अनुभवी और मेहनती युवा नेता सरदार सरबजीत सिंह झिंजर को पार्टी का यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट के जरिये दी है।