प्रवासी पंजाबियों की मदद से कई डिस्पैंसरियों में होने लगा सुधार

जालन्धर, 13 अक्तूबर (शिव) : राज्य के गांवों के क्षेत्रों में आज भी सुरक्षा और सुधार के लिए बड़े स्तर पर सुधार किए जाने हैं पर इसके बावजूद प्रवासी पंजाबियों द्वारा न सिर्फ स्कूलों की हालत सुधार में सहयोग दिया जा रहा है बल्कि कई डिस्पैंसरियों की हालत में भी सुधार करने के लिए सहयोग किया जा रहा है। गांव क्षेत्रों में कई डिस्पैंसरियों की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। राज्य की कई डिस्पैंसरियों में प्रवासी पंजाबियों द्वारा सुधार के लिए लगातार फंड दिये जा रहे हैं। राज्य की कई आयुर्वेदिक डिस्पैंसरियों में इस कारण लगातार सुधार का काम चल भी रहा है और जिन डिस्पैंसरियों की हालत में सुधार के लिए प्रवासी पंजाबी वित्तीय मदद कर रहे हैं और अब सरकार द्वारा भी उनकी मदद के लिए खजाने का मुंह खोला जा रहा है।