वरिष्ठ वकील जयसिंह के निर्भया केस वाले बयान पर भड़की कंगना 

मुंबई, 23 जनवरी - बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़क गई हैं और उन्होंने उन पर अपना गुस्सा निकाला। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इन जैसी औरतों को उन दुष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए। 'पंगा' के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए। उसको जरूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।' कंगना यहीं नहीं रुकतीं वो आगे कहती हैं कि 'ऐसी ही औरतों की कोख से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है। प्यार आता है इन दरिदों पर।'