10 मई को चंडीगढ़ आऐंगे राहुल गांधी

चंडीगढ़, 8 मई - कांग्रेस अध्य्क्ष राहुल गांधी 10 मई को चंडीगढ़ आऐंगे। वह यहां सेक्टर 38 में पार्टी उम्मीदवार पवन बांसल के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसी को लेकर आज कांग्रेस के पंजाब मामलों की इंचार्ज बीबी आशा कुमारी की तरफ से रैली स्थल का दौरा किया गया और तैयारियों का जायज़ा लिया।