एनआरआई पति-पत्नी के दोहरे कत्ल केस में एक गिरफ्तार 

फगवाड़ा, 1 जून - (हरीपाल सिंह) - फगवाड़ा के ओंकार नगर इलाके में एक एनआरआई पति-पत्नी कृपाल सिंह और दविन्दर कौर के दोहरे कत्ल केस को हल करते हुए पुलिस ने एक दोषी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया कुछ समान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस दोहरे कत्ल में एक किरायेदार जगदेव सिंह ढोली को नामजद किया था। आज बाद दोपहर तक पुलिस इसका अधिकारित तौर पर खुलासा करेगी।