दांतों पर ज्यादा दबाव मत डालें

दांतों को साफ करने के लिए कई व्यक्ति यह मानते हैं कि अगर ब्रश को सख्ती से दांतों पर लंबे समय तक ब्रश किया जाए तो दांत अच्छी तरह से साफ होते हैं पर ऐसा नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे दांतों को नुक्सान पहुंच सकता है। एक शोध के अनुसार दांतों व मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए व दांतों पर अधिक दबाव नहीं पड़ना चाहिए। अधिक दबाव दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है और दांतों संबंधी कई रोगों की संभावना को बढ़ा सकता है।