जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

जालंधर, 14 जनवरी - भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्रा को राहुल गांधी ने उनकी मृत्यु के बाद रोक दिया है।