पहला पायलट प्रोजेक्ट 1000 युवाओं के साथ किया जाएगा - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 6 फरवरी - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहला पायलट प्रोजेक्ट 1000 युवाओं के साथ किया जाएगा जिनमें नॉर्थ ईस्ट से 300 युवा होंगे और अन्य राज्यों के 700 युवा होंगे। अन्य राज्यों के युवा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में जाकर वहां की कला, संस्कृति को जानेंगे। इससे नॉर्थ ईस्ट और अन्य राज्यों में एक अटूट संबंध बनेगा।