सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा यूपी के 39 उम्मीदवारों की सूची जारी 

लखनऊ,16 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी है। ओम प्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में मंत्री हैं। बता दें कि राजभर ने सोमवार को ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसके 4 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी।