राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को किया गया शामिल, आईसीसी ने की पुष्टि

नई दिल्ली,13 अगस्त - बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया गया है। इसमे महिला क्रिकेट टीम खेल रही है और क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने पुष्टि की है कि उसने 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली प्रस्तुत की है।