चिंतन शिविर का दूसरा दिन, उदयपुर में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस


उदयपुर 14 मई  उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली के मुंडगा अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में 27 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हादसे पर शोक व्यक्त करती है।