आरोपी प्रिंस सिंह ने पुलिस पर की फायरिंग 

बिहार, 20 मार्च -  तिरहुत के IG पंकज ने कहा कि नानपुर के एक गांव में पुलिस प्रिंस सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान प्रिंस सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में प्रिंस को गोली लगी। उसके साथ 4 और लोग थे। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रिंस सिंह शराब के दो कांडों में वांछित था।