लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा - खड़गे

नई दिल्ली, 27 मार्च - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र नहीं चाहते, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। हमारी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग भी नहीं मानी जा रही। हम चाहते हैं कि सत्य बाहर आए। अगर उनके (PM मोदी) पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं, वह हम देश के लोगों को बताएंगे। इसमें नीजि धरना क्या है? हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जो लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं उनका धन्यवाद करता हूं।