विधायक अंगद सिंह और अदिति परिणय सूत्र में बंधे

शहीद भगत सिंह नगर, 23 नवम्बर (गुरबख्श सिंह महे, हरविन्दर सिंह, लेख चंद) : आज नवांशहर के विधायक अंगद सिंह और रायबरेली से विधायका अदिति सिंह परिणय सूत्र में बंधे गांव स्लोह में उनके लावां फेरे करवाए गए। इससे पहले दोनों विधायकों ने 21 नवंबर को हिंदु रीति रिवाजों के साथ दिल्ली में विवाह करवाया था, जबकि आज सिख रीति रिवाजों के साथ लावां फेरे करवाए गए। इस समागम में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, लाल सिंह चेयरमैन मंडी बोर्ड पंजाब, बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, महिंद्र सिंह के.पी. स्पीकर विधानसभा, बलवीर सिद्धू, डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी, राणा गुरजीत सिंह पूर्व मंत्री, राजा वड़िंग, धर्मवीर अग्निहोत्री, सुरजीत धीमान, नत्थू राम, प्रगट सिंह, जगदेव सिंह, इन्द्र बुलारिया, जगदेव सिंह एस.डी.एम., कुलवंत सिंह सिद्धू नायब तहसीलदार, डा. विनीत कुमार एस.डी.एम., गुरइकबाल कौर पूर्व विधायका, विशाली सिंह, एस.पी. मनविन्दर बीर सिंह पी.बी.आई., डी.एस.पी. हरजीत सिंह रंधावा, डी.एस.पी. हरनील सिंह, डी.एस.पी. मुखत्यार राय, डी.एस.पी. राज कुमार, प्रेम चंद भीमा जिला प्रधान कांग्रेस भी परिवार की इस ख़ुशी में शामिल हुए।