दसूहा शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से मचा हड़कंप

दसूहा,14 जून - (इन्द्रजीत शर्मा) - सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दसूहा शहर के मोहल्ला कैंथा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह वार्ड नंबर 11 जोकि हार्ट का मरीज था। उसके परिवार के सदस्यों द्वारा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने के बाद सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका कल कोरोना टेस्ट किया। जिसकी आज सिविल अस्पताल जालंधर के डॉक्टरों द्वारा कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव होने की पुष्टि की गई। इस खबर को सुनते ही दसूहा शहर में भय का माहौल व्याप्त है।