सिखों की बड़ी जीत, कोलकाता पुलिस द्वारा पकड़े बलविन्दर सिंह को मिला इंसाफ 

नई दिल्ली,16 अक्तूबर - आखिर 9 दिन के संघर्ष के बाद सिख समुदाय को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पश्चिम बंगाल सरकार बलविन्दर सिंह को रिहा करने और उसके खिलाफ दर्ज सभी केस खारिज करने के लिए सहमत हो गई। इस बारे जानकारी देते बलविन्दर सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि आखिर 9 दिन के लंबे संघर्ष के बाद कोलकाता की समूची सिख संगत, सिंह सभा और दुनिया भर के सिखों की अरदास सफल हुई है और पश्चिम बंगाल सरकार बलविन्दर सिंह को रिहा करने और केस खारिज करने के लिए सहमत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर के सिखों की बहुत बड़ी जीत है।