सतलुज दरिया की फाटों में पानी आने के कारण गांवों का संपर्क टूटा 

जलालाबाद, 28 सितंबर - (जतिन्दर पाल सिंह) - भारत-पाकिस्तान सरहद पर जलालाबाद क्षेत्र में पड़ते दरिया सतलुज दरिया की फाटों में हरीके पतन से छोड़ा गया पानी पहुंच गया है। इस कारण ढाणी नत्था सिंह और अन्य ढाणियों का रास्ता बंद हो गया। केशव गोयल एसडीएम जलालाबाद और विक्रम गुम्बर मौके पर पहुंचे और उन्होंने सारी स्थिति का जायज़ा लिया। इस मौके पर उन्होंने गांव वासियों से बातचीत भी की और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए आधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, हर तैयारी की जा चुकी है। किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी। इस मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।