पत्रकार रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि केस की सुनवाई 31 को

नई दिल्ली,18 अक्तूबर - दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की ओर से दायर फौजदारी मानहानि मामले की सुनवाई की। बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। अकबर की ओर से पेश हुई वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने अदालत के समक्ष प्रिया रमानी के कई ट्वीट का उल्लेख किया और कहा कि अकबर ने इन आरोपों की वजह से इस्तीफा दिया है और यह उनकी छवि को पहुंचे नुकसान को दिखाता है।