जगमीत बराड़ शिरोमणि अकाली दल के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त 

चंडीगढ़, 20 अप्रैल - (विक्रमजीत सिंह मान) - शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज अहम ऐलान करते हुए पूर्व लोकसभा मैंबर जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी का सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जगमीत बराड़ बीते दिन पार्टी में शामिल हुए थे।