पंजाब की इंडस्ट्री को खुशहाल बनाने के लिए किये जाएंगे योग्य प्रयास - सोम प्रकाश

फगवाड़ा, 03 जून - (अशोक कुमार वालिया) - पंजाब की इंडस्ट्री को खुशहाल बनाने के लिए योग्य प्रयास किये जाएंगे। यह शब्द लोकसभा हलका होशियारपुर से चुनाव जीतने के बाद मंत्री बने सोम प्रकाश ने फगवाड़ा पहुंचने पर कहे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सोम प्रकाश आज पहली बार फगवाड़ा पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।