फिल्म ‘83’ में रणवीर की पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगी दीपिका

मुम्बई, 12 जून (भाषा) : दीपिका पादुकोण 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्देशक कबीर खान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। रणवीर ने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ मेरी पत्नी से ज्यादा अच्छी तरह मेरी पत्नी का किरदार कौन निभा सकता है।’’ दीपिका ने लिखा, ‘‘ अगला पढाव... इस सम्मान के लिए शुक्रिया कबीर खान।’’ फिल्म ‘83’ कपिल देव की कप्तानी में 1983 में जीते पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी है।  फिल्म की शूटिंग ग्लासगो में जारी है। यह 10 अप्रैल 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।