कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ फिरोजपुर में फहराया तिरंगा

फिरोजपुर,15 अगस्त - (जसविन्दर सिंह संधू) - स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज शहीद भगत सिंह स्टेडियम फिरोजपुर शहर में जिला स्तरीय समागम में कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इससे पहले उन्होंने हुसैनीवाला राष्ट्रीय सीमा पर पहुंच शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की शहीदी स्मारक पर नतमस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

#कैबिनेट मंत्री
#गुरप्रीत सिंह कांगड़
# फिरोजपुर
#फहराया
# तिरंगा