हरियाणा चुनाव के लिए पंजाब के नेताओं की लगेंगी ड्यूटियां

जालन्धर, 21 अगस्त (शिव शर्मा) : नवम्बर में हरियाणा विधानसभा के होने जा रहे चुनावों में पड़ोसी राज्य के अलावा पंजाब के नेता भी हरियाणा में चुनाव ड्यूटियां करने जाएंगे। हाईकमान के निर्देश के बाद पार्टी ने इसके लिए नेताओं की ड्यूटियां लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब में उन नेताओं के नामों की सूचियां तैयार करने का काम शुरू हो गया है जिनको हरियाणा विधानसभा चुनावों में काम करने के लिए नियुक्त किया जाता है। हरियाणा में जो नेता प्रचार करते, उनके बीच पार्टी के पूर्व मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा मंडल प्रधान, ज़िला प्रधानों द्वारा भी चुनाव प्रचार में शामिल किया जाएगा। पंजाब में भी अब नया प्रधान लगाया जाना है और मंडल प्रधानों, ज़िला प्रधानों के बनने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद पंजाब भाजपा के नये प्रधान बनाने की मुहिम शुरू होगी। अब तक तो पार्टी प्रधान के लिए मनोरंजन कालिया, कमल शर्मा, राकेश राठौर का ही प्रधान के नामों के लिए चर्चा हो रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल हरियाणा विधानसभा के चुनाव खत्म होने के बाद ही पंजाब भाजपा प्रधान बारे फैसला किया जाएगा। हाईकमान द्वारा मिशन-2022 को देखते उन नेता को ही इस बारे जिम्मेवारी मिल सकती है जो कि सभी गुटों में आधार रखता हो।