हरियाणा चुनाव : भारतीय जनता पार्टी कल जारी करेगी घोषणा पत्र 

चंडीगढ़,12 अक्तूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कल यानि 13 अक्टूबर को चंडीगढ़ में अपना घोषणा-पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, तीनों प्रभारी, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओपी धनखड़ समेत संगठन मंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे।