अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन संगरूर से पटियाला के लिए रवाना
संगरूर, 21 अक्तूबर (सत्यम्) : अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन संगरूर से गुरूद्वारा नाभा साहिब पटियाला के लिए खालसाई जाहो-जलाल से रवाना हुआ। नगर कीर्तन की रवानगी से पहले गुरुद्वारा नानकियाना साहिब में गुरूमति समारोह दौरान पंथ प्रसिद्ध कीर्तनियों द्वारा गुरूबाणी का ईलाही कीर्तन किया गया। इस अवसर पर पांच प्यारे साहिबान को भाई लौंगोवाल तथा अन्य प्रमुख शख्शियतों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन दौरान पंजाब के लोक निर्माण तथा शिक्षा मंत्री विजयइन्द्र सिंगला पूरे शहर में अपने साथियों सहित पैदल चलते रहे। इस अवसर पर बीबी हरजीत कौर ढींडसा, बलदेव सिंह मान सदस्य कोर कमेटी, बाबू प्रकाश चंद गर्ग, शिरोमणि कमेटी के अंतरिंग सदस्य जत्थेदार भूपिन्द्र सिंह भलवान, सदस्य स. मलकीत सिंह चंगाल, स. हरदेव सिंह रोगला, स. नवइन्द्रप्रीत सिंह लौंगोवाल, स. जैपाल सिंह मंडीयां, स. रामपाल सिंह बहनीवाल कोर कमेटी सदस्य, स. जसवंत सिंह खहरा, स. बलजीत सिंह फक्कर, स. जगसीर सिंह कोटड़ा, स. बलविन्द्र सिंह काहलवां, स. मनजीत सिंह तलवंडी, स. दर्शन सिंह पी.ए., मैनेजर स. भूपिन्द्र सिंह जोशी व बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थे।