आप का मिशन हिमाचल, सीएम मान ने हिमाचल की जनता को दी 5वीं गारंटी


मंडी, 9 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों हिमाचल के दौरे पर हैं। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने हिमाचल की जनता को 5वीं गारंटी दी। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता को एक मौका देने की अपील की है। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस और बीजेपी पर भरोसा मत करो। हम झाड़ू से राजनीतिक गंदगी साफ करेंगे।