सूर्य को छूने के लिए आज नासा का अंतरिक्ष यान भरेगा उड़ान  

नई दिल्ली, 11 अगस्त - सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए आज नासा का अंतरिक्ष यान उड़ान भरेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे फ्लोरिडा स्थित केप कैनावेरल वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरेगा। एक छोटी कार के आकार के इस अंतरिक्ष यान का मुख्य लक्ष्य सूर्य की सतह के आस-पास के असामान्य वातावरण के रहस्यों का पता लगाना है।