हैदराबाद की घटना ने पूरे देश को किया शर्मसार - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 02 दिसंबर - लोकसभा में हैदराबाद दुष्कर्म की घटना पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। इसने सभी को आहत किया है। अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए।