तरणजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में नए भारतीय राजदूत

नई दिल्ली,15 जनवरी - वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं। तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। बता दें कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।