अमृतसर से घरेलू विशेष उड़ान के द्वारा भारत में फंसे अमेरिका के 96 यात्री रवाना

राजासांसी, 07 अप्रैल - (हेर/खीवा) - विश्व भर में कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी से ठप्प हुई हवाई सेवाओं के चलते विदेशों से आये भारतीय मूल के अमेरिका के निवासी हैं, को वापस अमेरिका लेकर जाने के लिए सरकार द्वारा विशेष उड़ानों का प्रबंध किया गया है। जिसके तहत आज अमृतसर के श्री गरू रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी से एयर इंडिया की विशेष घरेलू उड़ान के द्वारा 96 यात्री दिल्ली को रात करीब 8 बजे रवाना हो गए, जबकि दूसरी विशेष उड़ान कैनेडा के करीब 206 यात्री लेकर देर रात दिल्ली को रवाना होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद यह यात्री अपने घरों को वापस लौटेंगे।