झारखंड के रांची में पुलिस से भिड़े सहायक पुलिसकर्मी, उग्र होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 

नई दिल्ली, 18 सितंबर -  झारखंड की राजधानी रांची में नौकरी को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों और राज्य पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर बैरीकेड तोड़ दिया और पत्थरबाजी की। उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस छोड़ी गई।