बठिंडा : सड़क हादसे में घायल किसानों का जाखड़ और मनप्रीत बादल ने जाना हाल

अजनाला, 23 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - आज प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, कैबनिट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने उन किसानों का बठिंडा के मैक्स और सिविल अस्पताल में जाकर हालचाल जाना, जिनका बीती रात एक्सीडेंट हो गया था। इस मौके पर उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से किसानों को मिलकर विश्वास दिलाया है कि सरकार द्वारा उनका इलाज करवाने के इलावा हर प्रकार की मदद की जायेगी। इस हादसे में एक किसान मुख्तियार सिंह निवासी किशनगढ़ की मौत हो गई थी, की मौत पर उन्होंने गहरे दुख व्यक्त किया।