साध्वी प्रज्ञा जीतीं तो देश के लिए होगा शर्मनाक मौका : शोभा डे

नई दिल्ली, 20 मई (इंट) : मशहूर लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने सोमवार को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर हमला बोला। शोभा डे ने कहा कि अगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जीतती हैं तो इसका मतलब है कि अनपढ़ भारतीय जीत गया। शोभा डे का यह बयान एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को बंपर जीत के अनुमान के बाद आया है। ट्वीट कर शोभा डे ने लिखा, ‘अगर साध्वी प्रज्ञा भोपाल सीट से जीतती हैं तो इसका मतलब है कि अनपढ़ और प्रतिगामी भारतीय जीत गया। यह पूरे देश के लिए कितना शर्मनाक क्षण होगा। साध्वी प्रज्ञा बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गई हैं। उनके बयानों के कारण पार्टी को कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक इंटरव्यू में उन्हें कभी न माफ कर पाने की बात कह चुके हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से है।