यूपी में किसान आत्महत्या कर रहे और योगी कहते हैं- सब ठीक है: प्रियंका


 नई दिल्ली, 14 अक्तूबर -कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “कितना शर्मनाक है ये। जब उप्र में किसान कर्ज की मार से आत्महत्या कर रहे हैं, उसी समय उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्री दूसरे प्रदेशों में जाकर बोल रहे हैं कि उप्र में सब ठीक-ठाक है।