पंजाबियों के साथ धोखा है कैप्टन का चंडीगढ़ से हक छोड़ना : भगवंत मान

चंडीगढ़, 7 दिसम्बर (अ.स.): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य प्रधान व सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा सार्वजनिक तौर पर राजधानी चंडीगढ़ से हक छोड़े जाने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब व पंजाबियों के साथ द्रोह कमाया है, जिसके लिए पंजाब के लोग कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कभी माफ नहीं करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब, पंजाबियत व पंथ के नाम पर दशकोंबद्धी राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। राजधानी चंडीगढ़ पंजाब बोलते क्षेत्र व पंजाब के पानी के मुद्दे को वोटों के लिए हथियार की तरह प्रयोग किया व लोगों के जज्बातों का बेरहमी से शोषण किया, परन्तु कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से इन मुद्दों पर ऐसी मौकाप्रस्ती दिखाए जाने की उम्मीद नहीं की जाती थी।