विदेश से लौटे भांजे को छुपाना मामे को पड़ा महंगा, मामला दर्ज 

डमटाल, 25 मार्च - (राकेश कुमार) - जिला कांगड़ा के उप मंडल फतेहपुर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी में रिश्ते में लगते मामा भांजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विदेश से लौटे भांजे की जानकारी छुपाना मामे को महंगी पड़ गई। क्योंकि भांजा 15 मार्च को कतर से अपने घर जाने की बजाय अपने मामें के घर रहने के लिए चला गया। इस सम्बन्धित मामें ने पठानकोट प्रशासन को जानकारी नहीं दी।