महिला अपने प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ओडिशा, 14 जनवरी - ओडिशा की धर्मगढ़ पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला को उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, "पैसे को लेकर दंपति के बीच कुछ विवाद था जिसके कारण यह घटना हुई। फिलहाल अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।