सारी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुकी हैं प्रियंका 

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ’द व्हाइट टाइगर’ रिलीज हुई। इसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आईं। दोनों फिल्म में कमाल के लगे। फिल्म में आदर्श गौरव भी बेहद महत्वपूर्ण  विलेन वाले किरदार में नजर आए। अपने किरदार में वह किस तरह से एक नौकर से एक रईस व्यक्ति बनते हैं यह बड़ी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ बरसों में बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। उनकी ’द मैट्रिक्स 4’ इसी साल रिलीज होगी। उन्होंने हाल ही में एक और हॉलीवुड फिल्म  की शूटिंग पूरी कर ली है।  फिलहाल प्रियंका की किसी बॉलीवुड फिल्म का एलान नहीं  हुआ है।   इसके अलावा वह एक ऐसा रियलिटी शो भी कर रही हैं जिसके द्वारा वह भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने का काम करेंगी।  जिस वक्त प्रियंका ने हॉलीवुड की और रूख किया, उनके लिए वहां ज्यादा अवसर नहीं थे लेकिन अपनी काबिलियत से वो वहां की जरूरत बन गईं। खुद को उन्होंने एक जगह सीमित नहीं रखा। हॉलीवुड सीरीज और फिल्में करते हुए वह हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में मशहूर हो गईं।