आज विपक्ष ने फिर एक बार पूरे सदन का अपमान किया है - पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 21 मार्च - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज विपक्ष ने फिर एक बार पूरे सदन का अपमान किया है। आज राज्यसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। दुर्भाग्य की बात है कि कुछ प्रमुख विपक्षी दलों ने उसका बहिष्कार किया। अध्यक्ष ने कोशिश की समाधान हो और सदन चले। उनका भी अपमान विपक्षी दलों ने किया है।