जिला संगरूर के जतिन्दरपाल सिंह बने पटियाला बार के प्रधान

संगरूर, 06 अप्रैल - (धीरज पशोरिया) - जिला संगरूर के गांव संघरेड़ी के वकील जतिन्दरपाल सिंह घुमाण जिला बार एसोसिएशन पटियाला के प्रधान बने हैं। प्रजा मंडल लहर के मुखी जत्थेदार स्वर्गीय हरी सिंह संघरेड़ी के पोते और मुलाजिम फ्रंट के प्रदेश प्रधान तेजिन्दर सिंह संघरेड़ी के भाई के प्रधान चुने जाने पर जतिन्दरपाल के गांव संघरेड़ी में खुशी की लहर है।