मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय पुरुष

नई दिल्ली, 19 जुलाई (इंट): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लोगों की सूची में शामिल भारतीयों में पहले पायदान पर हैं। इसके बाद सूची में दूसरे नंबर पर महानायक अमिताभ बच्चन हैं। वहीं, भारतीय महिलाओं में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले पायदान पर हैं। इस सूची में शाहरुख खान, इमरान खान, सलमान खान को भी जगह दी गई है। वहीं, बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस सूची में हैं। ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म ने इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा हासिल करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की सूची जारी की है। ये यूची ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है। इस सूची में पाकिस्तान की मलाला यूसफजई भी शामिल हैं। सूची में राजनीति, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, खिलाड़ी, निवेशक, धर्मगुरु तक हर क्षेत्र के लोगों को जगह दी गई है। बिल गेट्स सूची में पहले, ओबामा दूसरे, ट्रंप 14वें स्थान पर हैं। वहीं, जैकी चैन भी सूची में शामिल हैं।