हिसार में सीएम खट्टर की जन आशीर्वाद रथ यात्रा का स्वागत 

हिसार, 02 सितंबर - (प्रवीण कुमार) - हिसार के नलवा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद रथ यात्रा पहुंची। यहां पहुंचने पर लोगों ने फूलों की मालाओ से मुख्यमंत्री खट्टर का स्वागत किया। इस रथ यात्रा में कुरुक्षेत्र से सांसद नायाब सैनी भी साथ पहुंचे। वहीं रथ यात्रा को लेकर भारी जनसैलाब भी उमड़ा।