पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार किया युद्धविराम का उल्लंघन - विदेश मंत्रालय

श्रीनगर,15 सितम्बर - भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की हरकतों पर चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने से हमारी चिंता बढ़ गई है। जिसमें पाकिस्तान सीमा पार आतंकवादियों की घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और सीमा चौकियों को निशाना बनाने की भी पूरी कोशिश कर रहा है। इस वर्ष, उन्होंने 2050 से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है कि वह अपनी सेनाओं पर लगाम लगाए।