प्रकाश पर्व पर कल पी.टी.यू. में होगा राज्य स्तरीय समारोह

कपूरथला, 8 नवम्बर (अमरजीत कोमल) : पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी कपूरथला में 10 नवम्बर को सायं 4 बजे करवाए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान डालने वाले देश-विदेश के 550 से अधिक शख्सियतों को सम्मानित किया जा रहा है। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रुप में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार के पास 790 विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित शख्सियतों के नाम आए थे, जिनमें सरकार की ओर से 550 से अधिक शख्सियतों को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है, पता चला है कि सम्मानित किए जाने वाले शख्सियतों की सूची में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्र हरदीप सिंह पुरी, योजना कमिशन के पूर्व डिप्टी चेयरमैन मोनटेक सिंह आहलूवालिया, शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, इंडिया टुडे के पूर्व संपादक इन चीफ अरुण पुरी, पत्रकार करण थापर, अजीत के कार्यकारी संपादक सतनाम सिंह माणक, यू.एस.ए. से पहले अरबपति सिख अजयपाल सिंह बंगा, बोब सिंह कनाडा, स्वराजपाल यू.के., पहले सिख सी.जे.आई. जगदीश सिंह खेर, जस्टिस एच.एस. बेदी, जस्टिस कुलदीप सिंह, जस्टिस एस. निज्जर सभी सेवानिवृत जज सुप्रीम कोर्ट, जस्टिस एच.एस. सारो, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एन.एन. वोहरा, पिंगलवाड़ा चैरीटेबल सोसायटी के सरप्रस्त डा. इंद्रजीत कौर, प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, बाबा सिंह खडूर साहिब वाले, प्रसिद्ध नावलकार दलीप कौर टिवाना, पूर्ण चंद वडाली, प्रसिद्ध शायर सुरजीत पात्र, प्रसिद्ध संगीतकार जाकिर हुसैन आदि शामिल बताए जाते हैं। वर्णनीय है कि पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की ओर से सम्मानित किए जाने वाले शख्सियतों को अवगत करवा दिया गया है।