‘डिजिटल स्मार्ट बोर्ड युक्त’ पंजाब का पहला सरकारी स्कूल बना सुखदेव नगर

लुधियाना, 22 नवम्बर (सुधीर अग्निहोत्री) : पंजाब भर में पहला डिजिटल स्मार्ट बोर्ड युक्त सरकारी प्राइमरी स्कूल बनते हुए सुखदेव नगर स्कूल इतिहास रच दिया। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और सरकारी स्कूलों के प्रति लोगो का रुझान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हुए स्कूल के मुख्य सुखधीर सिंह सेखों की अगुवाई में यू.बी. लिमिटेड के सहयोग से तीन लाख रुपए की लागत से डिजिटल स्मार्ट बोर्ड लगाया। विशेष तौर पर पहुंचे जी. एम. शाह, यू.बी. हेड गणेश सिंह, एच.आर. अनुज और बी.पी.ओ. आशा रानी ने डिजिटल स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन किया गया। स्कूल प्रमुख सुखधीर सिंह सेखों ने बताया कि डिजिटल स्मार्ट बोर्ड लगवाने वाला सरकारी प्राइमरी स्कूल सुखदेव नगर पंजाब का पहला स्कूल है, इसमें पहली से दसवीं कक्षा तक पंजाब बोर्ड और सी.बी.एस.ई. बोर्ड का पाठ्यक्रम मौजूद है। उन्होंने बताया कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और स्कूल से जोड़ने के लिए यह अहम भूमिका निभाएगा। इस बोर्ड की टच स्क्रीन  है और 5वीं कक्षा पास करने के बाद भी स्टूडेंट 10वीं कक्षा तक के प्रश्नों को इसके जरिए दूर कर सकते हैं।