सोनिया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महाराष्ट्र में साजिश हुई नाकाम

नई दिल्ली, 28 नवंबर - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मोदी सरकार को लेकर हमला बोला। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ कई मुद्दों पर बात की। महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने को उन्होंने बेशर्मी वाले प्रयास बताए। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बेशर्मी भरे प्रयास किए। राज्य में मोदी-शाह की साजिश नाकाम हो गई है।