ज्वाइंट फोरम पंजाब के ऐलान पर मंडल जंडियाला गुरू में विशाल रोष रैली

जंडियाला गुरू, 03 दिसंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - ज्वाइंट फोरम पंजाब (पावरकाम निगम लिमटिड) के ऐलान पर मुलाजिमों और कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन न मिलने के कारण आज मंडल जंडियाला गुरू में सेवा सिंह के नेतृत्व में विशाल रोष रैली की गई और पंजाब सरकार और पावरकाम निगम लिमटिड के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस रोष रैली संबंधी 'अजीत' को जानकारी देते टीएसयू के उपाध्यक्ष हरजिन्दर सिंह दुधाला और बिजली कामगार पंजाब के खजांची दलबीर सिंह जौहल ने बताया कि मांगें न माने जाने तक यह धरना जारी रहेगा और मांगें को न माने पर संघर्ष को और तेज किया जायेगा।