पाकिस्तान में 14 वर्षीय लड़की हुई अगवा

जालंधर, 11 दिसंबर - (अ. ब.) - पाकिस्तान में एक अन्य नाबालिग लड़की को अगवा किये जाने की खबर प्राप्त हुई है। कराची की रहने वाली हुमा यूनस नामक 14 वर्षीय लड़की कम संख्या वर्ग के साथ संबंधित है और आठवीं कक्षा की छात्रा है। अगवा करने के बाद हुमा का ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर अब्दुल नामक लड़के के साथ उसका निकाह (विवाह) कर दिया गया।