गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली,13 फरवरी - सुष्मिता देव और अलका लांबा समेत महिला कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महानगरों में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस की ओर से आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।