केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हलका दसूहा का किया दौरा

दसूहा, 05 अप्रैल - (कौशल) - केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की ओर से कोरोना बीमारी को मद्देनज़र रखते हुए आज हलका दसूहा का दौरा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अलग-अलग सवालों का उत्तर देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को राहत स्कीमों के लिए राशि जारी कर दी गई है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उस राशि के द्वारा हलके के लोगों को राहत सामग्री घर-घर पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वह कल हलके में करीब 250 जरूरतमंद लोगों के घ -घर सामग्री पहुंचाने का उपराला किया जायेगा। सोम प्रकाश ने कहा कि वह रोजाना हलका दसूहा के संपर्क में हैं। वह रोजाना पूर्व विधायक बीबी सुखजीत कौर साही के द्वारा फोन पर स्थिति के बारे में चर्चा करते हैं, उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए वैंटीलेटरों  की कमी है। वह भी केंद्र सरकार द्वारा बड़े स्तर पर आर्डर दे दिए गए हैं। जल्द वैंटीलेटरों की कमी भी पूरी हो जायेगी।